{"_id":"66c017db262ee9b0400d9b68","slug":"soul-businessman-murdered-crime-scene-will-be-repeated-no-clue-found-even-after-5-days-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोल कारोबारी की हत्या कैसे हुई? दोहराया जाएगा क्राइम सीन, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोल कारोबारी की हत्या कैसे हुई? दोहराया जाएगा क्राइम सीन, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Sat, 17 Aug 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:54 AM IST
सार
आगरा के सिकंदर में सोल कारोबारी की उनकी फैक्टरी के अंदर ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम सीन दोहराएगी।
विज्ञापन
सोल कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के औद्योगिक क्षेत्र (सिकंदरा) में 11 अगस्त की रात सोल कारोबारी संजीव गुप्ता की गला रेतकर हत्या की गई थी। मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अब पुलिस हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जाहिर कर रही है। उधर, क्राइम सीन को दोहराने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी संजीव गुप्ता का एसबी पोलीमर्स सोल फैक्टरी में शव मिला था। गला रेता गया था। फैक्टरी की पहली मंजिल पर कर्मचारी नरेंद्र का परिवार रहता है। परिजन ने हत्या में साझीदार रीतेश गुप्ता पर शक जताया था। पुलिस ने शक के आधार पर कर्मचारी और साझीदार से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे। अपने स्तर पर भी लोगों से पूछताछ की। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि दो टीमें पड़ताल में लगी हैं। साझीदार और कर्मचारी से पूछताछ में कुछ हाथ नहीं लग सका है। खुदकुशी व अन्य सिरे से भी जांच की जा रही है। कारोबारी का बायां हाथ कुछ दिन पहले ब्लेड से कट गया था। टांके लगाए गए थे। वह तनाव में चल रहे थे। यह बात भी सामने आई है। अब क्राइम सीन का दोहराव किया जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र लिख दिया गया है।