फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soron, madhushala

विकास विभाग का दफ्तर बना मधुशाला, बाबू निलंबित

Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
soron, madhushala
कासगंज के सोरों बिकास खंड कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा वीयर पीने का फोटो हुआ वायरल । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विकास विभाग के सोरों खंड कार्यालय के बाबू ने मधुशाला बना दिया। वहां कामकाज के समय बीयर पीकर अनुशासनहीनता की। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए बाबू को निलंबित कर दिया है। फोटो विकास खंड कार्यालय का ही है, लेकिन यह फोटो कब का है जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। इसमें सोरों विकासखंड कार्यालय में तैनात बाबू जगदीश चंद्र अपने कंप्यूटर पर कुछ कार्य करते दिख रहे हैं और उनकी मेज पर बीयर की कैन और बीयर से भरे गिलास दिखाई दे रहे हैं। फोटो तेजी से वायरल होने पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने इस मामले में बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और सोरों के खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाते हुए जांच शुरू करा दी है। बाबू को प्रारंभिक जांच में दोषी पाया गया है। क्योंकि यह फोटो विकास खंड कार्यालय है। प्रभारी सीडीओ ने जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि स्पष्ट करें कि यह फोटो कब का है। साथ ही इस दफ्तर में अन्य कौन कौन लोग थे।
विज्ञापन

विभाग में मची खलबली
कासगंज। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद यह मामला जैसे ही जिला प्रशासन के सामने आया तो जिला प्रशासन ने विकास खंड अधिकारी से इस संबंध में जानकारी चाही। इसके बाद ही विकासखंड के कर्मियों को मामले की जानकारी हुई और सभी कर्मियों में खलबली मचने लगी। ब्लॉक कर्मी फोटो वायरल होने के बाद से ही सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
कासगंज। सरकारी कार्यालयों में बैठकरेे शराब पीने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक राजस्व कर्मी व एक शिक्षाकर्मी के ऊपर फोटो वायरल होने के बाद गाज गिर चुकी है। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी वायरल वीडियो होने पर कार्रवाई का शिकार हो चुके हैं।

- सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ। जानकारी होने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए बाबू को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच करा रहे हैं। जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया है बिंदुवार रिपोर्ट तैयार करें- योगेंद्र कुमार, प्रभारी सीडीओ/एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed