फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soran Singh Kuntal Jat Regiment Martyrs in Kargil War Story

कारगिल शहीदः गोली लगने के बाद भी दुश्मनों से लिया था जमकर 'लोहा'

Wed, 24 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Soran Singh Kuntal Jat Regiment Martyrs in Kargil War Story
कारगिल युद्घ में बलिदान देने वाले सोरन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कारगिल युद्ध में भारत की जीत विजय दिवस की 20वीं सालगिरह से पहले मंगलवार को शहीद सोरन सिंह को याद किया। शहीद की शहादत को नमन करते हुए नगला उम्मेद की नगरिया स्थित शहीद सोरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। 
विज्ञापन


20 साल 28 दिन पहले गोवर्धन तहसील क्षेत्र के छोटे से मजरे नगला उम्मेद की नगरिया के रहने वाले सोरन सिंह ने दुर्गम पहाड़ियों में दुश्मन के ऊंचाई पर होने के बाद भी दुश्मन को ललकारते हुए दस गोलियां खाई थीं। 
विज्ञापन


वह अंतिम सांस तक लड़े और नापाक मंसूबों को लेकर आए पाक घुसपैठियों को मार गिराया। सीनियर होने के कारण जाट रेजीमेंट में सबसे आगे चलते थे। नगला उम्मेद की नगरिया के रहने वाले किसान अर्जुन सिंह के पुत्र सोरन सिंह का जाट रेंजीमेंट सेना में सन 1990 में चयन हुआ था। उनकी नागालैंड से लेकर पिथौगढ़ जैसे दुर्गम स्थानों पर पोस्टिंग रही। इसके बाद वे कारगिल की पहाड़ियों में भेजे गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 28 साल की उम्र में शहीद हो गये सोरन सिंह 
सोरन सिंह कारगिल की लड़ाई में महज 28 वर्ष की उम्र में शहीद हो गये। उस समय शहीद के परिवार में बेटे विवेक की उम्र 5 वर्ष, बेटी डॉली 3 वर्ष और सबसे छोटे बेटे रोहित की उम्र छह माह थी। शहीद की पत्नी कमलेश ने बताया कि धीरे-धीरे गिरिराज जी के आशीर्वाद से परिवार का पालन पोषण किया।

उसके बड़े पुत्र विवेक और पुत्री डॉली की शादी हो चुकी है। रोहित पढ़ाई कर रहा है। शहीद की पत्नी कमलेश का कहना है कि पाकिस्तान को एक बार सबक सिखाने की आवश्यकता है। उधर, अभी दो दिन पूर्व उनको दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed