{"_id":"5b71906642c7920370224468","slug":"sonbhadra-girl-raped-in-agra-hotel-by-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को बुलाया आगरा, होटल में ले जाकर किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को बुलाया आगरा, होटल में ले जाकर किया बलात्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरे समुदाय के युवक ने सोनभद्र की युवती को प्यार के जाल में फंसाकर आगरा में मिलने के लिए बुलाया। आगरा पहुंचने पर एक होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद ट्रेन से सोनभद्र वापस भेज दिया।
12 अगस्त को युवक ने दोबारा आगरा बुलाया। यहां ईदगाह रेलवे स्टेशन पर छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती से पूछताछ के बाद आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
आगरा फोर्ट जीआरपी के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि बोदला, जगदीशपुरा निवासी आफताब खां की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से सोनभद्र की रहने वाली युवती से हो गई। युवक ने युवती को भरोसे में लेकर सात अगस्त को आगरा बुलाया।

Trending Videos
होटल में ले जाकर किया रेप
युवक उसे लेकर सिकंदरा के एक होटल में गया। यहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे वापस ट्रेन से सोनभद्र भेज दिया। युवती ने बताया कि वो घर पहुंची तो युवक ने 12 अगस्त को दोबारा आगरा आने को कहा।
युवती 12 की शाम को ईदगाह स्टेशन पर लेकर पहुंच गया। यहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर धुन डाला।
इसके बाद लोगों ने आरोपी को जीआरपी थाने के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है।