फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Take video in Mobile at Sp office police arrested father

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बेटे ने बनाया वीडियो, पिता किया गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Son Take video in Mobile at Sp office police arrested father
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बेटे द्वारा वीडियो बनाने पर पिता को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण पूर्वी प्रमोद कुमार के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को फरियाद लेकर आए ग्रामीण राजाराम को बेटे की नामसमझी की सजा मिली। कसूर बस इतना था कि फरियाद करते पिता का बेटा मोबाइल से वीडियो बना रहा था। यह देखकर पुलिस अधीक्षक भड़क गए। 
विज्ञापन


फरियाद सुनना तो दूर राजाराम को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई। साथ आए बेटा और बेटी पिता को छोड़ने की गुहर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद ही रिहाई मिल सकी।
विज्ञापन

 
कलक्ट्रेट में एसएसपी कार्यालय में ही एसपी पूर्वी का भी कार्यालय है। शुक्रवार दोपहर को जैतपुर कलां के गांव लखनपुरा जहांगीर से ग्रामीण राजाराम आए थे। उनके साथ बेटी और 14 साल का बेटा भी थे। राजाराम नवंबर 2017 से लापता पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम जैसे ही अपनी शिकायत एसपी को बताने लगे, वैसे ही उनका बेटा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस बारे में एसपी को भी पता चल गया। राजाराम का आरोप है कि अधिकारी ने यह देखकर बिना कुछ सुने गेट से पुलिस बुला ली। बेटे से मोबाइल छीन लिया।

इसका विरोध करने पर पुलिस ने उसकी पिटाई की। इसके बाद थाना नाई की मंडी ले आए। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई। हालांकि तीन घंटे बाद कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे रिहा कर दिया गया। राजाराम का कहना था कि बेटे की नासमझी पर अधिकारियों ने उसको सजा दी।

शादी को हो चुके हैं 20 साल
राजाराम के मुताबिक, वह नोएडा में नौकरी करता है। शादी को 20 साल हो चुके हैं। तीन बेटे और दो बेटी हैं। 29 नवंबर 2017 को पत्नी को शिकोहाबाद और मैनपुरी के कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए। उसके साथ दो बेटे और दो बेटियां भी थीं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बेटी 26 जून को घर आ गई। उसने राजाराम को बताया कि मां मैनपुरी में एक व्यक्ति के साथ रह रही हैं। इसका पता चलने पर वह शिकायत लेकर आया था।

मोबाइल में मिला एक मिनट का वीडियो
बेटे के मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उसे चेक किया तो एसपी से बातचीत का एक मिनट का वीडियो भी मिला। पुलिस ने वीडियो को डिलीट कर दिया। इसके बाद उसे राजाराम के सुपुर्द कर दिया।

बेटा अक्सर बनाता है वीडियो
राजाराम का कहना है कि परिवार में कई बच्चे खेल में लोगों के वीडियो बनाते हैं। बेटा भी खेल-खेल में वीडियो बना रहा था। उसे नहीं पता था कि कार्यालय में वीडियो बनाना नहीं है। इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 

एसपी पूर्वी, प्रमोद कुमार ने बताया कि राजाराम की पत्नी 22 महीने से लापता है। वह शिकायत लेकर आया था। मैं उससे बात कर रहा था। जांच की प्रक्रिया के बारे में बता रहे थे।

तभी राजाराम का बेटा छुपकर मोबाइल से बातचीत का वीडियो बना रहा था। जब उससे इसका कारण पूछा तो राजाराम तेज आवाज में बात करने लगे। पुलिसकर्मियों के रोकने पर भी नहीं माने। इस पर खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ देर बाद ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर छोड़ दिया गया।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मैंने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed