{"_id":"610159878ebc3e09263271a6","slug":"son-shot-died-step-father-kasganj-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: बेटों ने गोली मारकर की सौतेले पिता की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: बेटों ने गोली मारकर की सौतेले पिता की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 28 Jul 2021 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:50 PM IST
सार
राजकुमार पुत्र तेज सिंह दिल्ली में नौकरी करता था। दो दिन पहले पंकज आया था और राजकुमार मंगलवार की शाम आया। बुधवार की सुबह दोनों ने सीने में गोली मारकर सौतेले पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कासगंज के एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराला में बुधवार की सुबह दो बेटों ने अपने सौतेले पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर दो सौतेले बेटों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह लगभग 4 बजे की है। मूल रूप से जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा के रहने वाले कृपाशंकर गुप्ता 17 साल पहले गांव छोड़कर पटियाली के गांव ककराला में रहने लगे। उनके साथ उनकी पत्नी, तीन सौतेली बेटी और दो दो बेटे भी रह रहे थे। बड़ा सौतेला बेटा पंकज पुत्र तेज सिंह अहमदाबाद में रहता था। जबकि राजकुमार पुत्र तेज सिंह दिल्ली में नौकरी करता था। दो दिन पहले पंकज आया था और राजकुमार मंगलवार की शाम आया। बुधवार की सुबह दोनों ने सीने में गोली मारकर सौतेले पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि वर्ष 2004 में अपनी पत्नी के पहले पति तेज सिंह की कृपाशंकर ने हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए सौतेले बेटों ने पिता की हत्या की है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ पटियाली दीपकुमार पंत, कोतवाली प्रभारी गंगाप्रसाद से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के भाई उमाकांत गुप्ता ने सौतेले बेटे पंकज और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कासगंज, रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि सौतेले बेटों ने पिता की गोली मारकर हत्या की है। मामले में मृतक के पुत्र ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक को हिरासत में ले लिया गया है। बेटों ने अपने सगे पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सौतेले पिता की हत्या की है।
आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: 25 हजार रुपये के इनामी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हुआ घायल