फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son's death after daughter's engagement in mathura up news

UP: बेटी की सगाई के बाद मिली ऐसी खबर, घर में मच गई चीत्कार...बुजुर्ग पिता से छिन गया बुढ़ापे का सहारा

Tue, 07 May 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 01:06 PM IST
सार

बेटी की सगाई की जो पिता खुशियां मना रहा था, कुछ समय बाद ही ऐसी खबर मिली की मातम छा गया। सगाई से लौट रहे भाई की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।
 

विज्ञापन
Son's death after daughter's engagement in mathura up news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक की सवार की मौत हो गई। बताया गया है मृतक अपनी बहन की सगाई कर गांव के लिए वाप लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप मांट की तरफ से जा रही बाइक में सामने से आरहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पे सवार 20 वर्षीय पिष्पेंद्र उर्फ बन्टू पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी जोगपुरा थाना राया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया, जहां पर हालत गभीर होने पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बिजेंद्र सिंह को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वो पूरी तरह टूट गए। बेटी की सगाई की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं।  कस्बा मांट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक बाइक सवार अपनी बहन की सगाई कर गांव के लिए लौट रहा था और 10 मई को बहन की शादी होनी है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed