{"_id":"6679333307e496a5dd07d874","slug":"son-murdered-his-father-in-mainpuri-hit-him-on-head-with-a-crowbar-two-bighas-of-land-became-reason-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में बेटे ने किया पिता का कत्ल, सब्बल से सिर में किए प्रहार...दो बीघा जमीन बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में बेटे ने किया पिता का कत्ल, सब्बल से सिर में किए प्रहार...दो बीघा जमीन बनी वजह
Mon, 24 Jun 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:19 PM IST
सार
जमीन के लिए बेटे ने अपने ही पिता की सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो भागना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में संपत्ति के विवाद में पुत्र ने वृद्ध पिता की सब्बल से वार करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया। सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है। गांव निवासी देवेंद्र सिंह (60) कि रविवार की देर रात पुत्र मुनेंद्र ने सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। वृद्ध की हत्या के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार की सुबह तड़के हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई।
जांच करने के दौरान पता चला कि मृतक के पास करीब 10 बीघा जमीन थी। इसमें से दो दो बीघा वह परिवार के लोगों के नाम कर चुके थे। दो बीघा जमीन को वह अपने लिए बेच चुके थे। अब उनके पास महज चार बीघा जमीन बची थी। मुनेंद्र उनका इकलौता पुत्र था। पिता जमीन को दूसरों के नाम कर रहे थे, बचे रहे थे।
विज्ञापन
इस बात से मुनेंद्र काफी गुस्से में था। इसी नाराजगी की चलते मुनेंद्र ने रात को सोते समय पिता के सिर पर लोहे की भारी वस्तु (सब्बल) से वार कर हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है।