{"_id":"6902546149ad85ba6d0360a6","slug":"son-kills-father-in-agra-for-property-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संपत्ति के लिए पिता की हत्या...बेटे ने शव को बोरे में बंदकर यमुना में फेंका, चार दिन बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संपत्ति के लिए पिता की हत्या...बेटे ने शव को बोरे में बंदकर यमुना में फेंका, चार दिन बाद मिली लाश
Wed, 29 Oct 2025 11:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:29 PM IST
सार
आगरा में संपत्ति के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंदकर यमुना में फेंक दिया। चार दिन बाद पुलिस को शव यमुना नदी में उतराता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर (थाना कमला नगर) निवासी भरत सिंह की हत्या कर बेटे ने शव को बोरे में बंद कर यमुना में फेंक दिया था। घटना के चार दिन बाद ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर यमुना में शव उतराता मिला। शव मिलने के बाद अब पुलिस आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल करेगी। मृतक की बहन ने भतीजे पर संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।
बल्केश्वर निवासी भरत सिंह पूजा-पाठ करते थे। घर पर नहीं रह रहे थे। बेटा मनीष और पत्नी घर में ही रह रहे थे। 25 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पड़ताल की। मनीष ने पूछताछ में बताया था कि पिता परेशान करते थे।
घटना वाले दिन नशा करके आए थे। इस पर गाली-गलाैज करने लगे। विरोध किया तो भिड़ गए। इससे गुस्से में उसने लात मारकर हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में बंद कर यमुना में जवाहर पुल से फेंक दिया था। इस मामले में मृतक की बहन बेबी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस तब से शव की तलाश कर रही थी। आरोपी मनीष को जेल भेज दिया गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बुधवार को दशहरा घाट के पास शव यमुना में मिल गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बेटी के नाम घर करना चाहते थे पिता
मृतक की बहन बेबी ने आरोप लगाया कि भाई भरत को भतीजे और भाभी ने 10 साल पहले घर से निकाल दिया था। वह मोहल्ले में ही पेड़ के नीचे सो जाते थे। घटना वाली रात भतीजे ने गोशाला के सामने मारपीट की। खोखे के पीछे ले जाकर हत्या कर दी। बोरे में शव रख स्कूटर से जवाहर पुल ले गया। शव फेंक आया। भरत बेटे की हरकत से परेशान थे। वह घर को बेटी के नाम करना चाहते थे। वह शादीशुदा है। इसलिए मनीष रंजिश मान रहा था। उनकी हत्या कर दी।