फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law shot himself dead after returning from in-laws house

UP: ससुराल में दामाद के साथ ससुर और सालों ने मिलकर किया ऐसा काम, घर वापस आकर खुद को मार ली गोली

Tue, 14 May 2024 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 08:01 AM IST
सार

ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आए दामाद के साथ ससुर और सालों ने मिलकर ऐसी हरकत कर दी, कि वो बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका। वो पत्नी के बिना ही घर वापस आ गया। यहां उसने खुद को गोली मार ली। युवक की मौत से घर में चीत्कार मच गया।

विज्ञापन
Son-in-law shot himself dead after returning from in-laws house
अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रोज-रोज के विवाद से तंग आकर पत्नी मायके चली गई। जिसको बुलाने के लिए पति पहुंचा, लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। परिजनों के मुताबिक ससुर व सालों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए पीटा, जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर लौटकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 

गांव नगला सुमौर निवासी अजय उर्फ कारे (30) रविवार को अपनी पत्नी प्रियंका को लेने ससुराल गया था। मृतक के भाई विजय ने बताया कि प्रियंका छह दिन पूर्व घर से बिना बताए भतीजे कृष्णा को लेकर अपने मायके जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चली गई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला शांत होने के बाद रविवार को जब अजय दोपहर लगभग 1 बजे अपनी पत्नी को लेने सुसराल पहुंचा तो उसने आने से मना कर दिया। जिसके चलते ससुराल में भी कहासुनी हो गई। वहां ससुर और सालों ने गालीगलौज करते हुए अजय की पिटाई कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात अजय काफी आहत था। शाम लगभग 6 बजे वह वापस घर पहुंचा। रात लगभग 8 बजे घर से बाहर निकलकर छोटे भाई विजय की दुकान के पास तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि ससुराल में हुई बेइज्जती के चलते अजय ने खुद को गोली मार ली। पिता रामनिवास ने पुत्रवधू व उसके माता-पिता तथा भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

घर में रखे आभूषण व 2 लाख रुपये भी अपने साथ ले गई प्रियंका
विजय ने बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर भाई अजय व भाभी प्रियंका के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद उसी रात लगभग 9.30 बजे भाभी घर से सारे गहने व 2 लाख रुपये की नकदी अपने साथ ले गई। फोन पर बात नहीं की तो भाई अजय रविवार को दोपहर 1 बजे भाभी को लेने सुसराल नगरिया पहुंचा था। सीओ अलीगंज सुधांशु शेख ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed