{"_id":"62380bfbe6ee0d035935fc01","slug":"son-distributed-sweets-in-village-happiness-of-elderly-father-being-found-safely-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बुजुर्ग पिता के वापस मिलने पर इतनी खुशी शायद ही किसी को हो, बेटे ने पूरे गांव में बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बुजुर्ग पिता के वापस मिलने पर इतनी खुशी शायद ही किसी को हो, बेटे ने पूरे गांव में बांटी मिठाई
Mon, 21 Mar 2022 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:55 AM IST
सार
बुजुर्गों को आज के समय में कुछ लोग बोझ समझते हैं। उन्हें धक्के खाने के लिए इधर-उधर भटकता छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों के लिए आगरा का एक युवक मिसाल बन गया है, जिसके पिता घर के अचानक कहीं गायब हुए तो वह उनकी तलाश में खूब दौड़ा। जब बुजुर्ग पिता मिल गए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
82 साल के रमजानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा के 82 साल के बुजुर्ग अचानक कहीं चले गए। घर में जब वे कहीं नहीं मिले तो पूरा परिवार परेशान हो गया। बेटे ने थाने में जाकर पिता की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस बुजुर्ग की तलाश के प्रयास कर रही थी, उस दौरान ही बुजुर्ग गांव के पास ही मिल गए। पिता के मिलने पर बेटे सहित पूरे परिवार में खुशियों का माहौल छा गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कागारौल के गांव गढ़मुक्खा निवासी 82 साल के रमजानी अपने परिवार के साथ घर पर ही रहते हैं। बताया गया कि रविवार सुबह वे घर से अचानक कहीं चले गए। ये पहला मौका था जब वे किसी को बिना बताए घर से गए थे। परिवार को लोगों को जब वे कहीं नहीं दिखे, तो सभी परेशान हो गए। बेटे शाहबुद्दीन ने बुजुर्ग पिता की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
बुजुर्ग रमजानी को गांव के आसपास क्षेत्र के अलावा रिश्तेदारियों में भी तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। थक हारकर शाम को शाहबुद्दीन ने थाने में जाकर पुलिस को लिखित में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
वहीं आज सुबह जब राहगीर गांव के बाहर टहलने निकले तो खेतों में बुजुर्ग रमजानी को सोते हुए देखा। इसकी खबर जैसे ही परिवार को लगी, तो सभी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग पिता के मिल जाने से घर में खुशी का माहौल छा गया। शाहबुद्दीन ने बुजुर्ग पिता के सकुशल मिल जाने की खुशी में पूरे गांव में मिठाई बांटी। वहीं इस समबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।