{"_id":"67168f68bdd537b6810c9bf4","slug":"son-committed-suicide-in-agra-when-mother-did-not-come-even-on-karwa-chauth-who-living-separately-from-father-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निष्ठुरता: करवा चौथ पर भी नहीं आई पिता से अलग रह रही मां, अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठुरता: करवा चौथ पर भी नहीं आई पिता से अलग रह रही मां, अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने दे दी जान
Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
सार
ताजनगरी में पिता से अलग रह रही मां करवा चौथ पर भी घर नहीं आई। अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
पारस का फाइल फोटो, बिलखता पिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मां की निष्ठुरता की ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर लोग दहल गए। यहां एक महिला अपने पति से अलग रहने लगी। करवाचौथ पर भी वह घर नहीं आई। इससे अवसाद में आए 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने खुदखुशी कर ली। बेटे की मौत की खबर मिली, फिर वह घर नहीं आई। बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखा। बेटे की मौत से पिता बिलखता रहा।
विज्ञापन
घटना रुनकता स्थित सिल्वर एस्टेट कॉलोनी में रविवार रात करीब 8 बजे की है। यहां रहने वाला मनोज शुक्ला बेयरिंग फैक्टरी में कर्मचारी है। उसका 18 वर्षीय बेटा पारस कक्षा 11 का छात्र था। पारस के ताऊ लक्ष्मण ने बताया कि मनोज की पत्नी शकुंतला डेढ़ साल पहले विवाद के कारण घर से चली गई थी। वह लंबे समय से पड़ोस के मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
वह इतनी निष्ठुर है कि कभी बेटे से बात तक नहीं करती थी। बेटे ने कई बार बात करने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानी। कभी मिलने भी नहीं आती थी। घर में पिता-पुत्र रहते थे। इस वजह से पारस अवसाद में चल रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे मनोज ने बेटे पारस के साथ खाना खाया।
विज्ञापन
इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर चला गया था। करीब एक घंटे बाद लौटा तो पारस कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिली। वह चीख उठा। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। पारस को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।