फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son commits suicide on Mother's Day dispute with mother in mathura

मदर्स डे पर मां से झगड़कर आए युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 12 May 2019 08:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
son commits suicide on Mother's Day dispute with mother in mathura
डेमो - फोटो : डेमो
मदर्स-डे के दिन एक युवक ने अपनी मां से झगड़कर आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर बीएसए कॉलेज के सामने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले युवक ने बांह पर ब्लेड से नस काटने की कोशिश की। 
विज्ञापन


मां से झगड़कर शनिवार की रात 11 बजे निकले युवक ने गुस्से में आत्महत्या का कदम उठाया। सूचना पर कृष्णानगर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मोबाइल से मृतक की शनाख्त कर परिजनों को खबर दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह कृष्णानगर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1398/23 और 26 के मध्य पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पास ही मिले मोबाइल से फोन किया तो परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शनाख्त थाना गोवर्धन के गांव अड़ींग निवासी विजय यादव (18) छुट्टीलाल यादव के रूप में हुई। एसआई विनय कुमार ने बताया मां से झगड़ने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है। बांह पर ब्लेड के निशान साफ इशारा कर रहे थे कि उसने पहले नसें काटने का प्रयास किया। 

जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते युवक का मां से रविवार को झगड़ा हुआ था। रात 11 बजे गुस्से में घर से युवक निकल आया। उसके बाद युवक ने कब सुसाइड किया, यह तो साफ नहीं है। रविवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने ही शनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed