{"_id":"65716ab44b53a2c190000a73","slug":"son-becomes-enemy-of-life-elderly-mother-told-about-danger-to-life-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बना जान का दुश्मन: बुजुर्ग मां ने बताया जान का खतरा, लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा बना जान का दुश्मन: बुजुर्ग मां ने बताया जान का खतरा, लगाई ये गुहार
Thu, 07 Dec 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:18 PM IST
सार
एक बुजुर्ग मां की जान के पीछे उसका छोटा बेटा इस कदर पड़ा है कि वो दहशत में है। पीड़ित मां ने वीडियो के माध्यम से अपने दर्द को बयां किया है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की पीड़ित मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह छोटे बेटे से जान बख्शने की गुहार लगा रही है। उनका कहना है कि बेटा उन्हें बंदूक से मारने की धमकी देता है। बड़े बेटे को भी जान का खतरा बताया है।
पक्की सराय ताजगंज निवासी पीड़ित मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रही है कि उनके पति मौत हो चुकी है। उनका छोटा बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। मोबाइल फोन पर संदेश भेजता है। कहता है कि बंदूक से गोली मार देगा। साथ ही बड़े भाई को जान से मार देगा।
वीडियो के अंत में उन्होंने पुलिस से मदद मांगते हुए कहा कि अगर उन दोनों को कुछ होता है तो जिम्मेदार छोटा बेटा होगा। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि महिला का वीडियो सामने आया है। महिला से बातचीत की जा रही है। तहरीर के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।