फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son becomes enemy of life Elderly mother told about danger to life

बेटा बना जान का दुश्मन: बुजुर्ग मां ने बताया जान का खतरा, लगाई ये गुहार

Thu, 07 Dec 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

एक बुजुर्ग मां की जान के पीछे उसका छोटा बेटा इस कदर पड़ा है कि वो दहशत में है। पीड़ित मां ने वीडियो के माध्यम से अपने दर्द को बयां किया है। 
 

विज्ञापन
Son becomes enemy of life Elderly mother told about danger to life
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ताजगंज थाना क्षेत्र की पीड़ित मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह छोटे बेटे से जान बख्शने की गुहार लगा रही है। उनका कहना है कि बेटा उन्हें बंदूक से मारने की धमकी देता है। बड़े बेटे को भी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन


पक्की सराय ताजगंज निवासी पीड़ित मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रही है कि उनके पति मौत हो चुकी है। उनका छोटा बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। मोबाइल फोन पर संदेश भेजता है। कहता है कि बंदूक से गोली मार देगा। साथ ही बड़े भाई को जान से मार देगा।
विज्ञापन


वीडियो के अंत में उन्होंने पुलिस से मदद मांगते हुए कहा कि अगर उन दोनों को कुछ होता है तो जिम्मेदार छोटा बेटा होगा। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि महिला का वीडियो सामने आया है। महिला से बातचीत की जा रही है। तहरीर के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed