{"_id":"5d51a21c8ebc3e6c940d1687","slug":"son-and-father-died-in-road-accident-at-malpura-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 13 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप सोमवार की ट्रक ने टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सैंया के गांव नगला गरूआ निवासी अशोक कुमार कुशवाहा (38) पुत्र रज्जो अपने पुत्र अमन के साथ बाइक से ससुराल मथुरा गया था। सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर आ रहा था। रास्ते में थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लग गई।
इससे बाइक और बेटे समेत गिरा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने की कोशिश की। काफी देर बाद यह तो पता चल गया कि युवक सैंया के नगला गरूआ का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि बाइक के नंबर से घर का पता लगाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।