फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Somvati Amavasya: Flood of reverence gathered at the Ganges Ghats

सोमवती अमावस्या: गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya: Flood of reverence gathered at the Ganges Ghats
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही गंगा घाटों पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। गंगा घाट पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना करने के साथ ही साधु संतों को दान दक्षिणा दी। पूरे दिन मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे। सोमवती अमावस्या पर राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों से रविवार की शाम को ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे। सोमवार की सुबह आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा किनारे उमड़ पड़ी। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की अपराह्न तक भीड़ गंगा घाटों पर रही। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। पितरों की आत्मशांति के लिए भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

सर्वाधिक भीड़ कछला गंगा घाट पर रही। वहीं लहरा गंगाघाट, हरि की पौड़ी और कादरगंज गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान व पूजा अर्चना करते नजर आए।
विज्ञापन



नौका विहार का भी लिया आनंद
कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने नौका विहार का आनंद लिया। गंगा घाटों पर लगे स्टीमर और नौकाओं में श्रद्धालु सवार होकर इस ओर से दूसरी ओर किनारों पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed