फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Some schools may find NCC

कुछ और स्कूलों को मिल सकती है एनसीसी

Sun, 28 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Some schools may find NCC
आगरा में कुछ और स्कूलों को एनसीसी मिल सकती है। एडीजी एनसीसी, लखनऊ मेजर जनरल एसएस मामक ने कहा कि एनसीसी का आवंटन बढ़ाया जा रहा है। शनिवार को उन्होंने 36-माल रोड में अधिकारियों, एएनओ और पीआई स्टाफ को संबोधित किया। योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

  एडीजी ने कहा कि जिन स्कूल और कालेजों में एनसीसी की गतिविधियां ठीक से नहीं चल रहीं, उनकी जगह मानकों पर खरा उतरने वालों को एनसीसी दी जाए। कार्यक्रम में उन्होंने सर्वाधिक जोर रिपब्लिक डे परेड की तैयारियों पर दिया। पिछली बार यूपी परेड में 14वें पोजीशन पर था। पहली और दूसरी पोजीशन पाने के उद्देश्य से अभी से कैडेटों को बढ़िया से तैयार करने के निर्देश दिए। इंटर ग्रुप कंपटीशन के माध्यम से अच्छे कैडेटों को तलाशने को कहा। साथ ही अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रीय गेम्स के लिए कैडेटों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर लोकेश मिनोचा ने विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एसएस मामक ने वन-यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी का भी भ्रमण किया। इसके बाद एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गए। शुक्रवार को उन्होंने सिक्स-यूपी वाहिनी एनसीसी फीरोजाबाद को देखा। एडीजी ने कैडेटों के सौ फीसदी नामांकन और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed