फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   some people snatched oxygen cylinder from son of patient in front of police

आगरा: पुलिस के सामने अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर उठा ले गए लोग, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक

Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM IST
सार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको संज्ञान लेते हुए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
some people snatched oxygen cylinder from son of patient in front of police
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इंटरनेट मीडिया पर शहीद नगर स्थित एक अस्पताल के बाहर पुलिस की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक पुलिस से ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इसको संज्ञान लेते हुए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने जांच के आदेश किए हैं। पुलिसकर्मियों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


यह वीडियो शहीद नगर स्थित उपाध्याय अस्पताल का बताया गया है। 18 सेकंड के वीडियो में अस्पताल के बाहर पुलिस खड़ी नजर आ रही है। तभी एक व्यक्ति आता है। वह हाथ जोड़कर सड़क पर बैठ जाता है। वह कह रहा है कि आपके चरणों में विनती करता हूं। वह रो रहा रहा था। वह अस्पताल के बारे में भी बोल रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ दो लोग ऑक्सीजन सिलिंडर को अस्पताल से बाहर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस भी देख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। इस पर लोगों ने कमेंट भी करने शुरू कर दिए। पुलिस की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलिंडर को बाहर ले जाने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गुरुवार को एडीजी राजीव कृष्ण ने संज्ञान लिया। उनके कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया कि जांच के लिए आदेश किया गया है। दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी को जांच दी गई है। 

वीडियो को गलत तरीके से पेश किया : एसपी सिटी 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बुधवार को वीडियो पर बयान जारी करते हुए कहा कि एक वीडियो ट्वीटर एकाउंट के माध्यम से वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना सदर क्षेत्र स्थित उपाध्याय अस्पताल का है। दो दिन पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हुई थी।  27 अप्रैल को कुछ लोग अपने भरे हुए सिलिंडर हॉस्पिटल में लेकर जा रहे थे, जबकि खाली सिलिंडर बाहर लेकर आ रहे थे। 

दो व्यक्ति वीडियो में सिलिंडर बाहर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति पुलिस से गुजारिश कर रहा है कि उसे भी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। ताकि अपने परिजन को ऑक्सीजन सिलिंडर को दे सके। वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। इससे गुमराह किया जा रहा है। इसका पुलिस की ओर खंडन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed