{"_id":"608b932a8ebc3efb8d1e345f","slug":"some-people-snatched-oxygen-cylinder-from-son-of-patient-in-front-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस के सामने अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर उठा ले गए लोग, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस के सामने अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर उठा ले गए लोग, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक
Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:53 AM IST
सार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको संज्ञान लेते हुए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इंटरनेट मीडिया पर शहीद नगर स्थित एक अस्पताल के बाहर पुलिस की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक पुलिस से ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इसको संज्ञान लेते हुए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने जांच के आदेश किए हैं। पुलिसकर्मियों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
यह वीडियो शहीद नगर स्थित उपाध्याय अस्पताल का बताया गया है। 18 सेकंड के वीडियो में अस्पताल के बाहर पुलिस खड़ी नजर आ रही है। तभी एक व्यक्ति आता है। वह हाथ जोड़कर सड़क पर बैठ जाता है। वह कह रहा है कि आपके चरणों में विनती करता हूं। वह रो रहा रहा था। वह अस्पताल के बारे में भी बोल रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ दो लोग ऑक्सीजन सिलिंडर को अस्पताल से बाहर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस भी देख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। इस पर लोगों ने कमेंट भी करने शुरू कर दिए। पुलिस की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलिंडर को बाहर ले जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
इस पर गुरुवार को एडीजी राजीव कृष्ण ने संज्ञान लिया। उनके कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया कि जांच के लिए आदेश किया गया है। दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी को जांच दी गई है।
वीडियो को गलत तरीके से पेश किया : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बुधवार को वीडियो पर बयान जारी करते हुए कहा कि एक वीडियो ट्वीटर एकाउंट के माध्यम से वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना सदर क्षेत्र स्थित उपाध्याय अस्पताल का है। दो दिन पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हुई थी। 27 अप्रैल को कुछ लोग अपने भरे हुए सिलिंडर हॉस्पिटल में लेकर जा रहे थे, जबकि खाली सिलिंडर बाहर लेकर आ रहे थे।
दो व्यक्ति वीडियो में सिलिंडर बाहर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति पुलिस से गुजारिश कर रहा है कि उसे भी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। ताकि अपने परिजन को ऑक्सीजन सिलिंडर को दे सके। वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। इससे गुमराह किया जा रहा है। इसका पुलिस की ओर खंडन किया जाता है।