फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solving the problem of every department under one roof has failed in Tehsil Diwas Agra news

Agra News: ये कैसी जनसुनवाई, जहां समाधान में कागजी रस्म अदायी

Sun, 04 Sep 2022 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 12:57 PM IST
सार

एक छत के नीचे हर समस्या के निस्तारण का दावा फेल साबित हो रहा है। 165 शिकायतें आईं, लेकिन केवल आठ का समाधान हो सका।

विज्ञापन
solving the problem of every department under one roof has failed in Tehsil Diwas Agra news
सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में एक छत के नीचे हर विभाग की समस्या के निस्तारण का दावा फेल है। समाधान के नाम पर कागजी रस्म अदायी हो रही है। शनिवार को सदर तहसील में 165 शिकायतें आईं। जिनमें आठ निस्तारित हो पाईं। 157 शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो सका। फरियादी सात दिन की तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन


एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम निधि डोडवाल व अन्य अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। अवधपुरी निवासी ब्रजेद्र सिंह ने बताया कि छह महीने से घर में सीवर कनेक्शन के लिए चक्कर काट रहा हूं। तीन बार शिकायत के बावजूद सीवर कनेक्शन नहीं जोड़ा। एसडीएम ने अपर नगरायुक्त के लिए प्रार्थनापत्र अग्रसारित किया। बरौली अहीर निवासी महावीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि करभना गांव में राशन विक्रेता प्रति यूनिट राशन में एक किलो तक घटतौली कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं नौबस्ता निवासी एदल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 15 साल पूर्व दुर्बल आय वर्ग का आवास आवंटन हुआ था। 7500 रुपये जमा कर चुका हूं। आज तक आवास नहीं मिला। उन्होंने कहा, ये कैसी जनसुनवाई है जब यहां समस्या का समाधान हीं नहीं होता। कागजी रस्म अदायी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 165 में आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ है उनमें तीन ईडब्ल्यूईएस व आय प्रमाण पत्र से संबंधित थी। तीन राजस्व विभाग व दो आपूर्ति विभाग से थी जिनका समाधान कराया गया है। बाकी 157 शिकायतों के लिए फरियादियों को सात दिन का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed