{"_id":"627aa595d2fb9c2bdf42cfc8","slug":"solve-problems-together-mainpuri-news-agr5329855181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता से कराएंगे समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता से कराएंगे समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की मंगलवार को कुरावली रोड पर बैठक जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की 21 मई को कुरावली रोड स्थित शिव पैलेस मैरिज होम में पंचायत होगी। पंचायत में किसानों की सात प्रमुख समस्याओं का समाधान कराने के लिए चर्चा करके रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए लगातार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। बेसहारा जानवरों से किसानों की फसलों का बचाव किया जाए। गर्मी में तालाबों और नदियों में पानी छुड़वाया जाए। नवीन मंडी में किसानों के लिए बना विश्रामगृह पूरी सुविधाओं के साथ खोला जाए। उन्होंने कहा कि तहसील से सभी प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल तय समय सीमा में ही आवेदकों को दी जाए।
नहरों तथा रजबहों में जलस्तर को बढ़ाया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दे चुकी है। 21 मई को होने वाली पंचायत में समस्याओं पर चर्चा करके रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर बेंचेलाल राजपूत, शीतल सिंह राजपूत, जयवीर कश्यप, रामभरोसे राजपूत, श्यामबिहारी, सालिगराम, कैलाशचंद्र मौजूद रहे।