फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solid waste management

माटीकला से जुड़ी समस्यायें निस्तारित करें: धर्मवीर प्रजापति

Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
solid waste management
मैनपुरी। सभी सरकारी कार्यालयों और चाय की दुकानों पर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की बिक्री के लिए अभियान चलाया जाएगा। माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान इसके निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने माटीकला के कामों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि तहसीलों में लेखपालों की बैठक कर प्रजापति समाज के लोगों का चिह्नांकन कर सूची बनाई जाए। माटीकला के कार्य से जुड़े लोगों को कुम्हेरी कला के पट्टे आवंटित किए जाएं। जहां भूमि उपलब्ध न हो वहां तालाबों से मिट्टी निकालने की अनुमति दी जाए। जो तालाब मिट्टी निकालने के लिए आवंटित हैं और उनमें मछली पालन हो रहा है। यदि उससे मिट्टी न निकालने दी जाए तो उन पट्टों को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक ऐसे कामों के तत्काल ऋण वितरण कराएं। माटीकलां से जुड़े विद्युत चालित चाक घरेलू कनेक्शन से ही चलेंगे। इसके लिए कामर्शियल कनेक्शन की जरूरत नहीं है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, एडीएम बी.राम, एसडीएम ऋषिराज, सुधीर कुमार, पीडी एससी मिश्र, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आरजी गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत मागेंद्र कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत चालित चाक बांटे
मैनपुरी। माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ने डबरा निवासी विनोद कुमार, नगला खलक निवासी सुधीर कुमार, मेदेपुर निवासी अमर सिंह, भांवत निवासी राजीव कुमार, रामकिशोर, पूरन सिंह को विद्युत चालित चाक बांटे। साथ ही उद्योग संबंधी टूलकिट भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed