फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soil Falling During Excavation Of Basement One Labor Die

एटा: बेसमेंट की खोदाई के दौरान हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत

Wed, 08 Sep 2021 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 04:48 PM IST
सार

एक मजदूर को बचाने के लिए जेसीबी मंगाई गई लेकिन बेसमेंट की गहराई अधिक होने के कारण मशीन नीचे नहीं उतर सकी, इसके बाद लोगों ने फावड़ा से मिट्टी हटाने का कार्य किया जिसमें दो घंटे का समय लग गया। यदि जेसीबी से कार्य होता तो मजदूर की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Soil Falling During Excavation Of Basement One Labor Die
एटा: मिट्टी गिरने के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में थाना व कस्बा सकीट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास अंडरग्राउंड मार्केट निर्माण के लिए खोदाई करते समय मिट्टी ढह गई। जिसमें चार मजदूर दब गए। इस घटना के बादर चीख-पुकार मच गई। मिट्टी में दबे तीन मजदूर किसी तरह बाहर निकल आए। लेकिन एक मजदूर बुरी तरह दब गया, जिसे निकालने में करीब दो घंटे का समय लग गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

20 फीट की गहराई
कस्बा सकीट के मोहल्ला उरहना निवासी रामपाल (40) पुत्र गोपाल की मौत हुई है। जबकि मोहल्ला के ही दीपक कुमार, महीपाल और अंकुल घायल हुए हैं। परिजनों ने बताया कि कस्बा के ही रमेशचंद्र त्रिपाठी का एसबीआई के सामने अंडरग्राउंड मार्केट बन रहा है। इसके लिए बेसमेंट की खुदाई मजदूरों से कराई जा रही है। करीब 20 फीट गहराई तक बेसमेंट की खुदाई हो गई थी। जिसकी मिट्टी निकालने में चार मजदूर लगे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार्य करते समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई। इसमें चारों मजदूर दब गए। दीपक, महीपाल और अंकुल किसी तरह बाहर निकल आए। लेकिन रामपाल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

पुलिस को किया लोगों ने सूचित
मिट्टी की ढाय गिरने की तेज आवाज के साथ ही चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को खबर दी गई। रामपाल को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। लेकिन बेसमेंट की गहराई अधिक होने की वजह से जेसीबी इसमें नहीं उतर पाई। इसके बाद लोग ही फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद रामपाल को निकाला गया, तो सांसें चल रही थीं। जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि मिट्टी की ढाय में दबकर एक मजदूर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:
 

यूपी: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ओवैसी के बयान का समर्थन, अल्पसंख्यक समुदाय के नाते मिले मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed