फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SOG team will be in all three zones of Agra Commissionerate

Agra: कमिश्नरेट के तीनों जोन में होगी एसओजी टीम, सर्विलांस-साइबर और मीडिया सेल का भी गठन

Wed, 14 Dec 2022 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Dec 2022 03:11 PM IST
सार

आगरा के तीनों जोन में सर्विलांस, साइबर, मीडिया सेल और एसओजी टीम का गठन किया गया है। इनमें पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
SOG team will be in all three zones of Agra Commissionerate
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट के तीनों जोन में सर्विलांस, साइबर, मीडिया सेल और एसओजी टीम का गठन किया गया है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों को सेल और एसओजी में तैनाती दी। नगर जोन की साइबर व सर्विलांस सेल में एसआई अंकुर मलिक , मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, पुलिस लाइन से प्रिंस कुमार, विपिन चौधरी, सर्विलांस सेल के ही रुस्तम सागर, शुभम सारस्वत, मंगल सिंह रहेंगे। नगर जोन की मीडिया सेल में थाना फतेहाबाद के सिपाही पुलकित कुमार, थाना इरादतनगर से सिपाही संदीप कुमार को रखा गया है।

विज्ञापन


पूर्वी जोन की सर्विलांस और साइबर सेल में मुख्य आरक्षी आदेश त्रिपाठी, ऋषि सिंह, पंकज कुमार, पुलिस लाइन से सुमित सिंह, अजय सिंह रहेंगे। वहीं मीडिया सेल में योगेंद्र कुमार और राहुल कुमार को रखा गया है। पूर्वी जोन की एसओजी टीम में थाना फतेहाबाद से एसएसआई रामनरेश यादव, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के सिपाही हरेंद्र सिंह, अरविंद राना और पुलिस लाइन से दीपक कुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी जोन की सर्विलांस और साइबर सेल में थाना खंदौली के एसआई सचिन कुमार, पीश पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कार्यालय के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार, सर्विलांस सेल के ही रोहित, विपिन तोमर, थाना अछनेरा के सिपाही पुष्पेंद्र कुमार को रखा गया है। इसी तरह पश्चिमी जोन की मीडिया सेल में आरक्षी यथार्थ सागर को तैनाती दी गई है। पश्चिमी जोन की एसओजी में एसआई राजकुमार गिरि, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, नीलेंद्र कुमार, योगेश कुमार, बबलू शर्मा, आदेश कुमार और रमन यादव को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed