फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SOG in-charge acquitted after 14 years in encounter case

एनकाउंटर मामले में 14 साल बाद एसओजी प्रभारी दोषमुक्त

Tue, 08 Feb 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
SOG in-charge acquitted after 14 years in encounter case
मैनपुरी। जनपद में तैनात स्वॉट/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम को वर्ष 2007 में अयोध्या में हुए एक एनकाउंटर के मामले में अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है। मुठभेड़ में कलुआ गैंग का शातिर अपराधी सुग्रीव मारा गया था। मृतक के परिजन ने प्रभारी व टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सीजेएम (अयोध्या) की कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन

छह दिसंबर 2007 को अयोध्या में हलकापुरवा के पास एसओजी प्रभारी विक्रम व उनकी टीम की कलुआ गिरोह के सुग्रीव सिंह निवासी अलादादपुर से मुठभेड़ हो गई थी। एनकाउंटर में सुग्रीव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता राम निवास ने सात जून 2008 को एसओजी प्रभारी विक्रम सिंह उनकी टीम के सिपाही संजय द्विवेदी, जगदंबा, मनीष, अनिल कुमार, विजय प्रकाश व नियाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामला करीब 14 साल तक सीजेएम की कोर्ट में चला। जांच कर रही पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाए जाने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। जज देवदत्त शुक्ला ने सुग्रीव के परिजन की प्रोटेस्ट पिटीशन खारिज कर पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। दोषमुक्त किए गए सभी पुलिसकर्मी वर्तमान में अलग-अलग जिलों के थानों में तैनात हैं। स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुग्रीव कलुआ गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उस पर हत्या सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed