{"_id":"5db70e8e8ebc3e93d56cdf12","slug":"software-engineer-girl-dies-in-accident-at-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, साफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, साफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत
Tue, 29 Oct 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मृतका सैय्यदा समाना मंसूर हसनैन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दस किलोमीटर के पास रविवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। हादसे में कार सवार मुंबई की साफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य युवती घायल हो गईं। मृतक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ ताजमहल देखने आ रही थीं।
ये भी पढ़ें: भीड़ देख फूल गए तेजप्रताप यादव के हाथ पांव, रद्द किया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम
ठाणे, मुंबई निवासी सैय्यदा समाना मंसूर हसनैन (28) पुत्री मंसूर हसनैन एक बैंक में साफ्टवेयर इंजीनियर थीं। पिता और बहन जुही हसनैन डॉक्टर हैं। तीन दिन पहले सैय्यदा फरीदाबाद अपनी सहेली की शादी में आई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें
रविवार को वह अपनी सहेली स्मृति नाइक और साइली पवार के साथ आगरा ताजमहल देखने आ रही थीं। वलीनो कार से तीनों यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आए। चालक दिल्ली निवासी आकाश था।

एत्मादपुर में शाहदरा की ओर आने के बजाय वह कार को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ले गया। थाना डौकी के प्रभारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर दस किलोमीटर के पास कार के आगे एक बाइक आ गई। इसे बचाने का चालक ने प्रयास किया।
मगर, कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सैय्यदा हसनैन की मौत हो गई।
वहीं आकाश और साइली गंभीर घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर मृतका के परिजन भी आगरा आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।