{"_id":"5e7879b78ebc3e72c3300789","slug":"software-engineer-came-from-america-locked-himself-in-room-with-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LadengeKoronaSe: अमेरिका से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद को परिवार सहित कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LadengeKoronaSe: अमेरिका से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद को परिवार सहित कमरे में किया बंद
Mon, 23 Mar 2020 02:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:29 PM IST
सार
एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें पत्नी और बेटी के साथ कोरोना वायरस से पीड़ित न होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
मथुरा के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिका से मथुरा आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित कश्यप ने दिल्ली में एयरपोर्ट पर खुद को आईसोलेट करने के लिए रोक लिया है। वे यहां एक बंद कमरे में आठ दिन से रह रहे हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें पत्नी और बेटी के साथ कोरोना वायरस से पीड़ित न होने की जानकारी दी गई है।
मथुरा में सदर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित कश्यप ने अपने फेसबुक एकाउंट पर बताया है कि उन्हें अमेरिका से भारत आए हुए आठ दिन हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से हम सभी लोग स्क्रीनिंग करके सुरक्षित बाहर आ गए थे।
हम लोग एकदम स्वस्थ हैं। फिर भी हम लोगों ने अपने घर वालों से अभी 15 दिन न मिलने का फैसला किया है। न ही हम लोग बाहर जा रहे हैं। अकेले होटल में एक कमरे में रुके हुए हैं, जिसका पता किसी भी घरवाले को भी नहीं दिया है। क्योंकि वे अमेरिका में टेक्सास से आए हैं जो इन दिनों कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित है।

Trending Videos
अमित कश्यप ने कहा है कि वह नहीं चाहते कि हमारे कारण कोरोना वायरस से किसी कारण किसी भारतीय को दिक्कत हो। इसीलिए खुद को पत्नी और बेटी सहित आईसोलेट करने के लिए 15 दिन एक ही कमरे ने बंद रखेंगे। हालांकि यह बहुत मुश्किल है।
इन आठ दिनों में मेरी बेटी बहुत परेशान हो चुकी है। हम लोग दो साल से ज्यादा समय बाद अपने घर आ रहे हैं। परिजन भी मिलने के लिए व्याकुल हैं, लेकिन सभी की भलाई के लिए यही सही निर्णय है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों से बाहर न जाएं, नहीं तो भारत को बचाना मुश्किल हो जाएगा। अपने आप को बचाइए। अपने परिवार को बचाइए और अपने देश को बचाएं।