फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social worker who was protesting for last two years became Additional Municipal Commissioner for a day

Mathura: एक दिन के लिए अपर नगर आयुक्त बने प्रकाश चंद्र...कुर्सी पर बैठते ही लिए ये फैसले; अधिकारी भी हैरान

Thu, 11 Jul 2024 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

मथुरा में लोगों की मूलभूत समस्याओं को लेकर दो साल से अनशन पर बैठे प्रकाश चंद्र को एक दिन के लिए अपर नगर आयुक्त बनाया गया। अपर नगर आयुक्त की कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पूरा समय दिया। इस दौरान दो दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। 
 

विज्ञापन
social worker who was protesting for last two years became Additional Municipal Commissioner for a day
एक दिन के अपर नगर आय़ुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जनसमस्याओं को लेकर लगभग दो साल से भगत सिंह पार्क के समीप अनशन पर बैठे समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल को एक दिन के लिए अपर नगर आयुक्त बनाया गया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और गंज से आर्य समाज रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दो दुकानदारों से दो हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन


 

चूना कंकड़ गली निवासी 69 वर्षीय प्रकाश चंद्र अग्रवाल तीन अक्तूबर 2022 से भगत सिंह पार्क के निकट धरना दे रहे थे। उन्होंने नगर निगम से एक दिन का अपर नगर आयुक्त बनाने की मांग की थी। शासन की मंजूरी के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने उन्हें एक दिन का अपर नगर आयुक्त बनने का मौका दे दिया। बृहस्पतिवार को प्रकाश चंद्र ने नगर आयुक्त के साथ नगर निगम कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शासन को पत्र भेजकर नगर निगम मथुरा को बी से ए ग्रेड बनाने एवं यमुना के समानांतर नाला बनाए जाने की मांग की है। प्रवर्तन दल एवं निगम की टीम के साथ जनरल गंज से आर्य समाज रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके बाद प्रकाश चंद्र का धरना समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेताओं की शह पर दुकानदारों ने फुटपाथों और मार्गों पर अतिक्रमण कर लिया है। यदि बड़े दुकानदार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो वह हाईकोर्ट जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed