फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Social awareness is necessary to get the rights

हक पाने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी

Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Social awareness is necessary to get the rights
स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया> - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अखिल भारतीय कठेरिया विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभूदयाल कठेरिया ने शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हक पाने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। संगठित समाज ही अपनी पहचान बनाता है। 31 दिसंबर को संगठन का एक सम्मेलन क्रिश्चियन मैदान में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठेरिया समाज आज भी उपेक्षित किया जाता है। समाज के युवा अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। समाज को आदर्श विचार और सिद्धांतों पर ही चलना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सिद्धांत आज की राजनीति में भी प्रासंगिक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के लोकसभा में दिए जाने वाले हर संबोधन को विपक्षी दलों के नेता शांत होकर सुनते थे। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 31 दिसंबर के सम्मेलन में चार सूत्री मांगें सरकार के सामने रखी जाएंगी। सम्मेलन में समाज के हितों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विपिन कठेरिया, रामलड़ैते कठेरिया, लालचंद्र कठेरिया, योगेंद्र कठेरिया, उमाशंकर कठेरिया, जयनरायन कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed