{"_id":"63650b7176de68555907480f","slug":"so-how-will-dengue-malaria-be-stopped-like-this-agra-news-agr552296648","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो ऐसे कैसे लगेगी डेंगू मलेरिया पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो ऐसे कैसे लगेगी डेंगू मलेरिया पर रोक
विज्ञापन
कासगंज के खेडिया गली में गंदगी से अटा नाला।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में डेंगू के साथ-साथ मलेरिया का प्रकोप फैला है। बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके बाद भी साफ सफाई की तरफ पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। संक्रमण के बीच शहर के नाले गंदगी से पटे हैं, साथ ही कालोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। खाली प्लाट डलावघर में तब्दील हो चुके हैं। इसके चलते संक्रमण का प्रकोप फैल रहा। नगर पालिका के अधिकारियों को जाम नाले और जगह-जगह लगी गंदगी के ढेर नजर नहीं आ रहे। संक्रमण की रोकथाम के लिए पालिका की तरफ से दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।
गली खेरिया नाला
शहर की गली खेरिया से होकर नाला जा रहा है। इस नाले के एक ओर जहां आवास बने हुए हैं। पास में ही बन विभाग का कार्यालय भी है। इस नाले को देखकर लगता है मानों पालिका ने बरसों से सफाई नहीं कराई है। नाला पूरी तरह गंदगी से अटा हुआ है। नाले के काफी बडे़ हिस्से में पानी की एक बूंद तक नजर नहीं आती। जिससे आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों की भरमार है।
--
नावलटी रोड नाला
इस रोड पर बने नाले के पास काफी संख्या में आवास बने हुए हैं। वहीं मार्ग पर दुुकानें भी हैं। जिससे हर समय लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह नाला भी पूरी तरह से गंदगी से अटा हुआ है। जिससे हर समय बदबू आती रहती है। रात के समय मच्छरों का प्रकोप रहने से लोग चैन की नींद नहीं सो पाते। लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
--
आवास विकास कॉलोनी
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक व तीन के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इस ढेर के चलते आसपास के लोग बदबू से परेशान रहते हैं। आवारा जानवर कूड़े को इधर उधर फैलाते रहते हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती है, लेकिन पालिका की ओर से गंदगी को उठाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे।