फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snowy winds have increased melting there are chances of rain here on Sunday in Kasganj

Kasganj Weather News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, 6 डिग्री पहुंचा पारा, ठिठुरते रहे लोग, बारिश के आसार

Sun, 29 Jan 2023 07:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 07:46 AM IST
सार

कासगंज में मौसम विभाग ने रविवार को बारिश के आसार बताए हैं। इसके अलर्ट जारी किए हैं। इससे पहले शनिवार को  यहा बर्फीली हवाओं की वजह से यहां गलन भरी सर्दी रही।   


 

विज्ञापन
Snowy winds have increased melting there are chances of rain here on Sunday in Kasganj
शीतलहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। कई दिन कुछ नरमी के बाद शनिवार को यहां ठंड बढ़ गई। दिन भर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 6 डिग्री रिकार्ड हुआ। खिली धूप में भी लोगों का ठंड से राहत नहीं मिली। गलन भरी ठंड से लोग दिन भर परेशान रहे। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बर्फीली हवाएं देर रात से ही चलना शुरू हों गई। इससे ठंड बढ़ गई। रात्रि 6 बजे पारा 6 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह के समय आसमान साफ रहने से सूर्यदेव समय से निकल आए। लेकिन, बर्फीली हवाओं के चलने से सुबह के समय भी काफी ठंड रही। लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ना शुरू तो हो गया, लेकिन हवाओं के चलने से लोगों को धूप खिलने के बाद भी ठंड से राहत महसूस नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ठंडी हवा के झोंके शरीर में चुभन पैदा करते रहे। दोपहर 3 बजे अधिकतम पारा 20 डिग्री तक ही पहुंच सका। सांय के समय सूर्यास्त होने के बाद पारा गिरना शुरू हो गया। इससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो रविवार को रात के समय बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे मौसम में ठंड बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed