फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snakes entering homes out of bills due to scorching heat in Agra

आगरा: भीषण गर्मी में बिलों से निकल घरों में घुस रहे सांप, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम अलर्ट पर

Wed, 11 May 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 05:32 PM IST
सार

बढ़ते तापमान के कारण सांप अत्यधिक गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे स्थानों की तलाश में घरों में घुस रहे हैं। इसको देखते हुए आगरा में वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
Snakes entering homes out of bills due to scorching heat in Agra
टीम ने घर के शौचालय में घुसे जहरीले सांप को पकड़ा - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी से जहां आम जनमानष बेहाल है, तो वहीं बढ़ते तापमान को जीव-जंतु भी नहीं झेल पा रहे हैं। गर्मी के कारण सांप बिलों से बाहर निकल ठंडे स्थान की तलाश में घरों में घुस रहे हैं। जिले में मई की शुरुआत से अब तक वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम के पास 30 से अधिक कॉल सांपों से जुड़ी आ चुकी हैं। 

विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस हेल्पलाइन नंबर पर एक कोबरा सांप की सूचना प्राप्त हुई, जिसे किरावली, फतेहपुर सीकरी मार्ग पर एक घर के शौचालय में देखा गया था। चार फीट लंबा जहरीला सांप पाइप पर बैठा हुआ था। रैपिड रिस्पांस यूनिट ने सांप को सावधानी से रेस्क्यू कर ट्रांसपोर्ट कंटेनर में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीन इंडियन रैट स्नेक, एक कोबरा और एक मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) को भी बचाया। रैट स्नेक रुनकता में बालाजी मोटर्स के शोरूम के अंदर और एक अन्य रैट स्नेक नगला मुरली में बिस्तर के नीचे देखा गया। आगरा के शाहगंज में एक घर की बालकनी में चार फीट लंबी गोह को भी वाइल्डलाइफ एसओएस ने रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ठंडे स्थानों की तलाश में निकल रहे सांप 

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि सांप अपने शरीर के तापमान को बाहरी तापमान के अनुसार स्व-विनियमित करने में असमर्थ होते हैं। गर्मियों के मौसम में जब वह दिन में बहुत अधिक गर्म हो जाते है तो ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं। 

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में हमारी रेस्क्यू टीम ने 30 से अधिक सांपों से जुड़ी कॉल का जवाब दिया है। यह संख्या अभी भी बढ़ रही है। जैसे-जैसे गर्मी का कहर जारी रहेगी, शहर और उसके आस-पास सांप देखने को मिलेंगे। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed