{"_id":"66c71311f7fcda894006674c","slug":"snake-was-hiding-inside-transformer-near-western-gate-of-taj-mahal-tourists-were-shocked-to-see-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास ट्रांसफार्मर के अंदर छिपा बैठा था सांप, देखकर उड़े पर्यटकों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास ट्रांसफार्मर के अंदर छिपा बैठा था सांप, देखकर उड़े पर्यटकों के होश
Thu, 22 Aug 2024 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:59 PM IST
सार
ताजमहल के पश्चमी गेट के पास नीम तिराहे से जब पर्यटक गुजर रहे थे, तब उनकी नजर ट्रांसफर में बैठे सांप पर पड़ी। ये देख उनके पसीने छूट गए। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम ने सांप को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट नीम तिराहे के पास टॉरंट पावर के ट्रांसफार्मर के अंदर लगभग पांछ फीट लंबा सांप छिपा बैठा था। यहां से गुजर रहे पर्यटकों की नजर जब इस पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। इस दौरान लगभग आधा 30 मिनट के लिए लाइट बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन