{"_id":"691dfd886a84b4a736016983","slug":"snake-found-in-a-box-at-home-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रजाई निकालने के लिए खोला बक्सा...अंदर का नजारा देख सहम गए परिजन, चीखते हुए घर से भागे; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रजाई निकालने के लिए खोला बक्सा...अंदर का नजारा देख सहम गए परिजन, चीखते हुए घर से भागे; जानें पूरा मामला
Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
सार
रजाई निकालने के लिए बक्सा खोलते ही घर में लोगों की चीख निकल गई। घर के सभी सदस्य चीखते हुए घर से बाहर भाग खड़े हुए। रात में अपने घर नहीं लाैटे। गेट से ताला लटका दिया।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा के खेड़ा राठौर के सिमराई गांव में बुधवार की शाम करीब 5 बजे मुकेश सिंह के घर में बक्से के अंदर रखे बक्से में सांप देख कर परिजन चीख पड़े। दहशत में वह और परिवार के अन्य लोग बाहर भागे। इसके बाद घर पर ताला लगा दिया।
सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि मुकेश सिंह के घर में रखे बड़े बक्से के भीतर छोटा बक्सा रखा था। सर्दी में ओढ़ने के लिए रजाई निकालने के लिए बुधवार की शाम जैसे ही उन्होंने बक्से के भीतर रखे बक्से को खोला तो काला सांप देख कर घबरा गए। वह चीखते हुए भागे।
परिवार के लोग भी डर से कारण बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि रेंजर कुलदीप सहाय पंकज को बक्से में सांप होने की जानकारी दी थी। जिस पर उन्होंने रेस्क्यू के लिए टीम भेजने का भरोसा दिलाया। हालांकि देर शाम तक टीम नहीं आने की वजह से घर के दरवाजे का ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर सहमे लोग रात में घर नहीं गए। पड़ोसी के घर में हैं। मुकेश ने बताया कि सुबह वन विभाग की टीम आएगी। सांप के पकड़े जाने के बाद ही वह घर में जाएंगे।