फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake bitten girl sleeping on cot

चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने काटा, मौत

Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Snake bitten girl sleeping on cot
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखू में रविवार की सुबह चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने डस लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां कुछ देर इलाज के बाद बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजीव यादव की 11 वर्षीय पुत्री सोना रविवार की सुबह करीब छह बजे घर में चारपाई पर लेटी हुई थी तभी कहीं से घर में आई नागिन ने डस लिया। बच्ची के मुंह से चीख निकली तो परिजन आ गए। नागिन एक कमरे में जाकर छिप गई। परिजन बच्ची को लेकर बायगीर के पास गए। वहां कोई राहत न मिलने पर अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

---
नागिन को पकड़ कर डिब्बा में किया बंद
बालिका को काटने के बाद नागिन घर के एक कमरे में जा छिपी। परिजन ने बायगीर को बुलाया। काफी देर तक तलाश की गई। नागिन के मिलने के बाद बायगीर ने उसे पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया नागिन जहरीली कोबरा प्रजाति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed