फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: Record 2274 patients came to OPD, hall filled

एसएन: ओपीडी में आए रिकॉर्ड 2274 मरीज, भरा हॉल

Tue, 14 Sep 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
SN: Record 2274 patients came to OPD, hall filled
एसएन हॉस्पिटल की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। मच्छर और बदले मौसम से डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तीन गुनी हो गई। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड 2274 मरीज पहुंचे। हॉल भर गया और डॉक्टरों ने एक घंटा अतिरिक्त मरीज देखे और तीन बजे तक ओपीडी चलती रही।
विज्ञापन

ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को 2062 नए मरीज और 212 पुराने मरीज आए। सुबह से ही मरीजों की भीड़ देख दो गार्ड और तीन वार्ड ब्वाय अतिरिक्त लगाने पड़े। मरीजों से ओपीडी हॉल भर गया। ऐसे में चलने-फिरने में लाचार और खराब हालत के मरीजों को सबसे पहले दिखाया गया। मरीज अधिक होने पर मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग के चिकित्सकों ने तीन बजे तक मरीज देखे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2800 से अधिक मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए मारामारी रही। धक्का-मुक्की होने से मरीजों को परेशानी भी हुई। करीब 40 से 50 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा। डॉक्टर को दिखाने में भी इतना समय लगा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में से बुखार-खांसी के 590 मरीज रहे, इनको दवा देने के साथ चिकित्सकों ने मच्छरों से बचने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग की डॉ. अंजना पांडेय ने बताया कि वायरल के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं, इनको तेज बुखार, सांस लेेने में परेशानी और मांसपेशियों में दर्द की भी शिकायत मिल रही है। कई ऐसे मरीज हैं, जो बिना परामर्श के दवा ले रहे हैं और बुखार उतरने पर दवा बीच में छोड़ दी। दोबारा बुखार आया तो हालत खराब हो गई। मेडिसिन विभाग की कुल ओपीडी 485 में से लगभग 280 मरीज वायरल के रहे।

बाल रोग विभाग की डॉ. मधु नायक ने बताया कि दस दिन में बाल रोग विभाग की ओपीडी में तीन गुना मरीज आ रहे हैं। अब 120 से 140 मरीज हैं। इनमें अस्थमा से पीड़ित बच्चों की बुखार आने पर हालत ज्यादा खराब मिल रही है। उनकी सांस तेज चल रही है। तीन से पांच मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया जा रहा है।
सबसे अधिक मरीजों वाले विभाग:
मेडिसिन: 485
त्वचा रोग: 357
ईएनटी: 176
वक्ष एंव क्षय रोग: 140
हड्डी रोग: 136
बाल रोग: 135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed