फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn medical is still unchanged

सीएम साहब... नहीं बदले एसएन के हालात

Thu, 17 Mar 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Thu, 17 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
sn medical is still unchanged
एसएन मेड‌िकल - फोटो : demo
एसएन मेडिकल कालेज को एम्स सरीखा बनाने के लिए भले केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक प्रयासरत हो, खुद सीएम निरीक्षण कर चुके हों, फिर भी यहां के हालत नहीं बदले हैं। मरीजों के साथ चिकित्सकों का अमानवीय चेहरा कई बार समाने आ चुका है। वहीं मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


चार घंटे तक बेहोश पड़ा रहा युवक
घड़ी वाली बिल्डिंग में सुबह नौ बजे से चार घंटे तक एक युवक बेहोश पड़ा रहा। सिर में चोट होने के कारण खून बह रहा था। सीढ़ियों के पास पड़े इस घायल के पास से डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ गुजरता रहा, लेकिन किसी ने इसे देखने की जहमत नहीं उठाई। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि उसके साथ कोई परिजन नहीं था। जानकारी के बाद पुलिस के जरिये इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


दो साल से कमरे में बंद ब्रेकी थेरेपी मशीन
कैंसर रोग विभाग में दो साल से बंद ब्रेकी थेरेपी मशीन कैंसर ट्यूमर तक सटीक दवा पहुंचाने के काम आती है। सामाजिक संस्था हेल्प आगरा ने एक बार ठीक भी करा दिया था, लेकिन इससे इलाज शुरू नहीं हुआ। संस्था अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि कई मशीन शुरू करने की विनती कर चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि इसका एक खराब उपकरण दिल्ली सही होने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा को बजट नहीं, किल्लत बढ़ी
मरीजों को कम दवाएं मिल रहीं हैं। इस वित्तीय वर्ष में करीब चार करोड़ रुपये दवा, लैब के लिए केमिकल और आक्सीजन के लिए मंजूर किए। ये बीते महीने खत्म हो चुका है। औसतन यहां रोजाना 1500 मरीजों की ओपीडी रहती है। कालेज ने बजट मांगा, लेकिन शासन ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed