{"_id":"608272b2eee88c61ea6b0e62","slug":"sn-medical-college-launches-helpline-for-covid-ward-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: हेल्पलाइन नंबर पर जान सकेंगे कोराना मरीजों का हाल, जल्द सीसीटीवी की व्यवस्था भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हेल्पलाइन नंबर पर जान सकेंगे कोराना मरीजों का हाल, जल्द सीसीटीवी की व्यवस्था भी होगी
Fri, 23 Apr 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:39 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में भर्ती मरीजों की जानकारी के लिए 8791173357 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों की तबीयत को लेकर सूचना नहीं मिलने से परेशान परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज प्रशासन ने ऐसे मरीजों का हालचाल जानने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परिजन फोन कर मरीज का हालचाल पूछ सकेंगे। जल्द ही सीसीटीवी के माध्यम से मरीज को देख भी सकेंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की उनके तीमारदारों को दो-दो, तीन-तीन दिन तक कोई खबर नहीं मिलती। उनकी हालत में क्या सुधार है, क्या उपचार हो रहा है। ऐसे में तीमारदारों के मन में मरीजों को लेकर आशंकाएं उठती रहती हैं। एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अस्पताल में दो कोविड वार्ड हैं।
विज्ञापन
एमसीएच विंग में भर्ती मरीजों की जानकारी के लिए 8791173357 पर संपर्क कर सकते हैं। बाल रोग विभाग में बने कोविड वार्ड के मरीजों की जानकारी 8791259406 पर प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जल्द तीमारदार अपने मरीजों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से वार्ड में देख सकेंगे। उनसे बातचीत कर सकेंगे। ऐसी सुविधा भी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
287 से अधिक मरीज हैं भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज के दोनों कोविड वार्ड में 237 मरीज भर्ती हैं। 50 से अधिक ऐसे मरीज हैं जो पॉजिटिव होने के बाद नेगेटिव हो गए हैं, लेकिन उनके स्वास्थ में सुधार नहीं। करीब 287 मरीज एसएन में उपचाराधीन हैं।
ये नंबर रखें याद
- 8791173357- एमसीएच विंग में भर्ती मरीजों के लिए।
- 8791259406- बाल रोग कोविड वार्ड के मरीजों के लिए।
- 0562-2986044- एसएन का कोविड कंट्रोल रूम नंबर।
कोरोना का कहर: ऑक्सीजन के लिए मां को लेकर भटकता रहा बेटा, अस्पतालों ने किया इंकार, नहीं बची जान
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।