फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Ambulance Stands In Garage Patients Depends On Private

ताले में सुविधाएं: आगरा में एसएन के गंभीर मरीज जांच कराने के लिए प्राईवेट एंबुलेंस के भरोसे

Thu, 19 Aug 2021 01:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Aug 2021 01:49 PM IST
सार

गैराज में अभी भी एक नई एंबुलेंस खड़ी है। इसमें दो एंबुलेंस थी, जो बीते दिनों अमर उजाला में खबर प्रकाशित करने के बाद एक का संचालन इमरजेंसी पर शुरू करा दिया है। 

विज्ञापन
Sn Medical College Ambulance Stands In Garage Patients Depends On Private
गैराज में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों को जांच कराने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि गैराज में नई एंबुलेंस खड़ी हैं। अब नॉन कोविड मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ताले में बंद एंबुलेंस का उपयोग मरीजों की सुविधा में नहीं हो पा रहा है। इससे तीमारदारों को परेशान उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

एसएन में हड्डी रोग, सर्जरी विभाग, ईएनटी, कैंसर रोग, मेडिसिन, वक्ष एवं क्षय रोग में भर्ती मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई की जांच कराने के लिए रेडियो डायग्नोसिस सेंटर जाना होता है। रोजाना 20 से 35 मरीजों को इसकी जरूरत पड़ती है। इनके लिए एंबुलेंस की सुविधा अभी एसएन में नहीं मिल पा रही है। इसके चलते यह निजी एंबुलेंस मंगवानी पड़ रही है। जबकि गैराज में अभी भी एक नई एंबुलेंस खड़ी है। इसमें दो एंबुलेंस थी, जो बीते दिनों अमर उजाला में खबर प्रकाशित करने के बाद एक का संचालन इमरजेंसी पर शुरू करा दिया है। 

विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर निजी एंबुलेंस से लेकर गए मरीज
घटिया मामू भांजा निवासी सलालुद्दीन खान ने बताया कि उनकी पत्नी सन्नो घड़ी वाली इमारत में भर्ती है। एक्सरे कराने के लिए डॉक्टर साहब ने बोला, पत्नी को ऑक्सीजन लग रही थी। बिना ऑक्सीजन के मरीज को खतरा था, ऐसे में डॉक्टरों से एंबुलेंस की मांग की तो उन्होंने कहा कि अपने स्तर से एंबुलेंस कर लो। ऐसे में बेटा भाड़े पर एंबुलेंस लेकर आनी पड़ी। 
अगले सप्ताह शुरू होगी सेवा
एक एंबुलेंस का इमरजेंसी से मरीजों को शिफ्ट करने में उपयोग किया जा रहा है। दूसरी एंबुलेंस को भर्ती मरीजों को जांच कराने में इस्तेमाल होगा। इसके लिए चालक का नंबर सभी विभागाध्यक्षों को दिया जाएगा, जिस पर फोन कर एंबुलेंस मंगाई जाएगी। अगले सप्ताह से यह सेवा शुरू हो जाएगी। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य 

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच पूरी पर नहीं बनी रिपोर्ट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed