फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn medical college agra stretcher not found father carried son on his back 

SN Agra: स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, स्ट्रेचर नहीं मिला, बेटे को पीठ पर लाद कर ले गया पिता, हैरान कर देने वाली हैं ये दो तस्वीरें 

Sun, 29 May 2022 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 10:46 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एम्स की तर्ज पर सेवाएं लाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां व्यवस्थाएं बयां करती हैं, कि स्वास्थ्य सेवाओं का हाल क्या है। बिना स्ट्रेचर के बेटे को पीठ पर लाद कर ले जाता पिता और वार्ड ब्वॉय नहीं मिलने पर मरीज को खुद ही कुर्सी पर बिठाकर खींचते परिजन।    

विज्ञापन
sn medical college agra stretcher not found father carried son on his back 
बीमार बेटे को पीठ पर ले जाता पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। कभी सर्वर की समस्या तो कभी वार्ड ब्वॉय और स्ट्रेचर नहीं मिलने की दिक्कत। शनिवार को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज को पीठ पर लादकर इलाज के लिए ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को दोपहर 10:40 बजे के करीब मथुरा निवासी विष्णु अपने बेटे राहुल को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके 15 साल के बेटे के पैरों में काफी दर्द हो रहा था। चल नहीं पा रहा था। जब काफी देर तक स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिली तो विष्णु ने बेटे को पीठ पर लादा और ओपीडी में ले गए। यहां पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने के लिए वह पीठ पर लादकर ही बच्चे को ले गए।
विज्ञापन


विष्णु का कहना था कि बेटे को काफी परेशानी हो रही थी। इतने पैसे नहीं थे कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकें। इसलिए यहां लेकर आए थे। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बच्चे को पीठ पर लादकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

sn medical college agra stretcher not found father carried son on his back 
वार्ड ब्वॉय नहीं मिलने पर खुद ही मरीज को कुर्सी पर खींचकर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी तस्वीर में परिवार के लोग महिला मरीज को वार्ड ब्वॉय नहीं मिलने पर खुद  ही कुर्सी पर खींचकर ले जाते नजर आए। हालांकि एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए ये कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले ही स्ट्रेचर और  वार्ड ब्वॉय की  समस्या को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं।

जांच कराएंगे

वहीं मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज को स्ट्रेचर क्यों नहीं मिल सका, इसकी जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी कोई दिक्कत नहीं हो, इसका भी इंतजाम किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed