{"_id":"5cbca048bdec222dcc578e62","slug":"sn-medical-college-agra-emergency-doctor-not-admit-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदहाल व्यवस्थाः एसएन मेडिकल कॉलेज में जमीन पर पड़ा रहा मरीज, नहीं किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल व्यवस्थाः एसएन मेडिकल कॉलेज में जमीन पर पड़ा रहा मरीज, नहीं किया भर्ती
Sun, 21 Apr 2019 10:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर लेटा मरीज
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में मरीज को भर्ती नहीं किया गया, वह वार्ड के बाहर ही जमीन पर लेटा रहा। परिजन मरीज की हालत खराब होने की दुहाई देते हुए भर्ती करने के लिए कहते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
शमसाबाद निवासी दिनेश चंद्र (50) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एक-दो दिन से खाना भी नहीं निगला जा रहा था। रविवार सुबह तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन मरीज को लेकर एसएन कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
यहां डाक्टरों को दिखाया तो बोले बाहर बैठो इतनी जल्दी मत करो। मरीज के बेटे जितेंद्र सिंह बोले कि पिता की हालत ज्यादा खराब है, तब तक बेड पर ही लिटा दो। इस पर डाक्टरों ने उसे फटकार दिया। करीब दो घंटे तक मरीज बाहर ही पड़ा रहा।

Trending Videos
परिजन बार-बार डाक्टरों के पास जाकर भर्ती कराने के लिए कहते रहे, लेकिन डाक्टरों ने नहीं सुनी। काफी देर हो जाने के बाद डाक्टरों ने पर्चे पर दवा लिखकर दे दी और बोले आराम न मिले तो तीन दिन बाद लेकर आ जाना।
तीमारदार जितेंद्र का कहना है कि पिता की हालत सही नहीं है, भर्ती कर लो। इस पर डाक्टर फिर भड़क गए। कोई सुनवाई न होने पर मजबूरी में लौट आए।
एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार का कहना है कि मरीज को जमीन पर नहीं लिटाना चाहिए, इमरजेंसी प्रभारी को इसकी रिपोर्ट मांगकर चेतावनी दी जाएगी।