फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College 220 bed trauma center to be built under integrated plan

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में बनेगा 220 बेड का ट्रामा सेंटर, शासन को भेजा गया प्रस्ताव 

Sat, 05 Mar 2022 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 12:56 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट में करीब 140 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
 

विज्ञापन
SN Medical College 220 bed trauma center to be built under integrated plan
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए 220 बेड का उच्च स्तरीय नया ट्रामा सेंटर बनेगा। इसके निर्माण में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिसे शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन

इंटीग्रेटेड प्लान में शामिल है ये योजना 

एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आगरा से दो एक्सप्रेसवे और चार हाईवे गुजर रहे हैं। ऐसे में यहां दुर्घटनाएं होने पर घायलों के बेहतर उपचार के लिए स्पेशल ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इस योजना को एसएन के इंटीग्रेटेड प्लान में शामिल किया है। ट्रामा सेंटर में कुल 220 बेड होंगे। न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग और कार्डियो थोरासिस एंड वैस्कुलर सर्जरी के विभाग होंगे। 

विज्ञापन

40 बेड का बनेगा आईसीयू

प्राचार्य ने बताया कि हड्डी रोग और जनरल सर्जरी अनुभाग में 60-60 बेड होंगे। न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और हृदय रोग सर्जरी में 20-20 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में 40 बेड का आईसीयू भी बनेगा। इसमें वेंटिलेटर समेत समस्त जीवनरक्षक उपकरण स्थापित होंगे। इसको वर्तमान ट्रामा सेंटर के पीछे बनवाने का प्रस्ताव है। बदलाव भी संभव है। इसे शासन को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एसएन में 20 बेड का है ट्रामा सेंटर

एसएन इमरजेंसी में अभी बने ट्रामा सेंटर में 20 बेड की व्यवस्था है। इसमें आठ बेड आईसीयू के हैं और बाकी के 12 बेड सामान्य हैं। यहां दुर्घटना में घायल या फिर अन्य गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है।  

एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

एसएन में एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनेगा। इसमें इमरजेंसी पर स्थापित आश्रय स्थल को हटा दिया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों के लिए सीधा रास्ता बन जाएगा। एंबुलेंस लेडी लॉयल होते हुए सर्जरी, घड़ी वाली इमारत, बाल रोग, स्त्री रोग समेत अन्य विभागों तक आसानी से जा पाएगी। इससे मरीज जल्द विभागों में शिफ्ट होंगे और एंबुलेंस को मुख्य सड़क से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed