SN Medical College: बीएससी नर्सिंग की 20 सीटें और बढ़ेंगी, निरीक्षण करने के लिए आ रही टीम
उत्तर प्रदेश नर्सेज व मिडवाइव्स काउंसिल की टीम निरीक्षण करने के लिए आ रही है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो बीएससी नर्सिंग की 20 सीटें और बढ़ेंगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस निरीक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 20 और सीटें बढ़ने जा रही हैं। अभी यहां सीटें 40 हैं जो 60 हो जाएंगी। एसएन प्रशासन ने सीट बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में उत्तर प्रदेश नर्सेज व मिडवाइव्स काउंसिल की टीम सोमवार को नर्सिंग कॉलेज में मानकों का निरीक्षण करेगी।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन करने से पहले मानक पूरे कर लिए हैं। काउंसिल की टीम के निरीक्षण के लिए भी पूरी तैयारी है। विश्वविद्यालय स्तर से सीटें बढ़ाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। काउंसिलिंग की मुहर के बाद अक्तूबर में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज में अभी संविदा पर प्राचार्या व उप प्राचार्या की तैनाती की गई है। नियमित प्राचार्या व फैकल्टी जल्द मिलने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 503 पद, 108 की ही तैनाती
एसएन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की कमी है। स्टाफ नर्स के कुल 503 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष 108 पदों पर ही तैनाती है। इसका असर सेवाओं पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि 20 सीटें बढ़ने से कुछ राहत मिल जाएगी। नर्सिंग छात्रों की भी सेवाएं ली जाएंगी। 4 वर्ष का कोर्स है। 3 वर्ष बाद नर्सिंग कॉलेज में 240 नर्सिंग छात्र होंगे, इनका सहयोग मेडिकल कॉलेज को मिलेगा तो मरीजों को और अच्छी सेवा प्रदान की जा सकेगी।