{"_id":"62449e591136e935150d3c3c","slug":"smriti-singh-raised-the-honor-of-the-district-by-getting-gold-medal-mainpuri-news-agr528724864","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया जिले मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया जिले मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय की छात्रा स्मृति सिसौदिया ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने एमएससी फाइनल रसायन विज्ञान वर्ष 2021 की परीक्षा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में प्रथम स्थान पाया है। मंगलवार को विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया।
मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई के प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह सिसौदिया की पुत्री स्मृति सिसौदिया ने शहर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज से वर्ष 2021 में रसायन विज्ञान विषय से एमएससी की परीक्षा पास की है। स्मृति ने इसमें 1200 में से 1160 अंक प्राप्त किए। स्मृति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी रसायन विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। राज्यपाल ने उन्हें प्रो. विशंभरलाल वैश्य स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।
स्मृति की सफलता पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, सचिव आरसी महिला डिग्री कॉलेज डॉ. सुशीला त्यागी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कौशलेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्रा, डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, डॉ. उदय शर्मा, शेर बहादुर, हिमांशु सिंह, अर्चना सिंह, स्तुति सिंह, शुभम सिंह आदि ने बधाई दी है।