फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smog, weather, mainpuri

जिले में छाया स्मॉग पांच दिन में सात हजार लोग हुए बीमार

Wed, 30 Oct 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
smog, weather, mainpuri
शहर में छाया स्मॉग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दीपावली के बाद आसमान में स्मॉग छाया हुआ है। इसके चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम व अस्थमा के बढ़े हैं। सरकारी अस्पतालों के रिकार्ड के अनुसार पिछले पांच दिन में करीब सात हजार मरीज एलर्जी की शिकायत लेकर उपचार कराने पहुंचे। इनमें से 318 मरीजों को अकेले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से स्मॉग छाया हुआ है। ऐसे में खांसी, जुकाम व अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां 700 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 87 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। इनमें 24 मरीज अस्थमा, खांसी व जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी 80 वर्षीय रेशमा देवी को परिजनों ने अस्थमा की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रेशमा देवी की मौत हो गई। अस्थमा से पिछले तीन दिनों में तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थमा के मरीज रखें विशेष ख्याल
चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्मॉग वाला मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए दिक्कत भरा है। अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में बेहद सतर्कता बरतनी होगी। जरा भी दिक्कत होने पर उपचार में लापरवाही न की जाए।
अस्थमा से पीड़ित मरीज करें ये बचाव
- स्मॉग वाले मौसम में संभव हो तो घर से बाहर न निकलें।
- नाक और मुंह को ढककर रखें।
- अधिक तेल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
- सर्दी से बचाव रखें।
- खुले में न लेटें।
पिछले कुछ दिनों से अचानक अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक मरीज की जिला अस्पताल में मौत हुई है, वहीं कई को प्राथमिक उपचार दिया गया तो बड़ी संख्या में मरीज भर्ती भी कराए गए हैं।

डॉ. आरके सागर, सीएमएस।
मौसम में पिछले तीन दिनों से अचानक धुंध छाई हुई है। जो अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक है। ऐसे में मरीजों को बचाव जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में अस्थमा के मरीजों के लिए पर्याप्त उपचार की व्यवस्था है। खासकर वृद्ध लोगों का इस मौसम में विशेष ख्याल रखा जाए।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed