{"_id":"c8fda94094fdc4a65fc39c2b22c7c460","slug":"smart-city-vote-cross-2-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटाें का अंबार, दो लाख के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटाें का अंबार, दो लाख के पार
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sat, 28 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शहर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के लिए शहर का हर वर्ग खड़ा हो गया है। वोटिंग लाइन 30 नवंबर बंद हो जाएंगी, इसलिए शहरवासियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस मुहिम में देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सेना के जवान भी आगराइट्स के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
स्मार्ट सिटी में आगरा का चयन हो गया, लेकिन पहले चरण में बीस शहरों की सूची में स्थान पाना बड़ी चुनौती है। इस बाधा को पार करने के लिए वोटिंग की जा रही है। इस मुहिम में संजय प्लेस स्थित कंप्यूटर केंद्र संस्था भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। केंद्र कंसलटेंट जीपी अग्रवाल लोगों को वोटिंग करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और प्रशिक्षण दे रहे हैं। जीपी अग्रवाल ने बताया कि इस मुहिम में आगरावासियों के साथ सेना के जवान भी खड़े हैं। गुरुवार को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष संगीता भटनागर, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह के सहयोग से आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन और एयर फोर्स स्कूल के स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया। छात्रों को बताया गया कि स्मार्ट सिटी बनने से शहर को क्या फायदे होंगे। इसके साथ ही उन्हें आनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद सेना के अधिकारियों और जवानों को भी वोटिंग के बारे में जानकारी दी गई। जीपी अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स परिसर के अंदर संचालित साइबर कैफे के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया, वहां जवान लगातार वोटिंग कर रहे हैं।