{"_id":"6ce18a10c844610fb63d1eedd4382e9c","slug":"smart-city-agra-is-lacking-in-online-voting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी: हाथ से न निकल जाए मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी: हाथ से न निकल जाए मौका
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 20 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी भी वक्त है, जागरूक होकर एक जिम्मेदार शहरी होने का फर्ज निभाने के लिए। क्योंकि इस बार चूके तो पता नहीं देश के 100 स्मार्ट शहरों की सूची में अपने शहर नंबर कब आए। क्याेंकि फिलहाल अपना शहर पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में आने के लिए ऑनलाइन वोटिंग में काफी पीछे है। सबसे आगे चल रहे भोपाल से लगभग पांच गुना कम वोटिंग ताजनगरी के लिए हुई है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए पहले साल 20 शहरों का चयन किया जाना है। इसके लिए अन्य औपचारिकताओं के अलावा वोटिंग का काफी महत्व है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के लिए प्रस्ताव तैयार कर रही कंसल्टेंट कंपनी अरबन मैनेजमेंट सेंटर के प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय पटेल के अनुसार, सरकारी ने वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प दिया है। मगर, जनसंख्या के मुकाबले शहर से काफी वोटिंग हो रही है। अब चंद दिन ही शेष हैं। यदि अब भी शहरवासी जागरूक नहीं हुए तो मौका हाथ से निकल सकता है। पटेल के मुताबिक 1,10,000 वोटिंग के साथ भोपाल सबसे आगे हैं। इसके मुकाबले अपने शहर से लगभग 20 हजार ही ऑनलाइन वोटिंग हो पाई है। हालांकि वोटिंग बढ़ाने के प्रयास जारी हैं लेकिन इसके लिए और दम लगाना होगा।
इंडिया राइजिंग ने लगाया कैंप
इंडिया राइजिंग के सदस्यों ने गुरुवार को संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के सामने ऑनलाइन वोटिंग के लिए कैंप लगाया। यहां 155 लोगों को वोट डलवाए गए और लगभग 200 लोगों को वोट डालने की प्रक्रिया समझाई गई। ताकि वह दूसरे लोगों की वोट करने में मदद कर सकें। इस दौरान आनंद राय, लाला राम तेंग्युरिया, आरपी सक्सेना, रोहित शर्मा, तरुण गांधी, विशाल गोयल, पियूष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती ने कराई ऑन लाइन वोटिंग
ऑनलाइन वोटिंग के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा पालीवाल पार्क, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर एवं प्रकाश डीजल, फाउंड्री नगर में जागरूकता कैंप लगाए गए। कैंप का उद्घाटन नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने व उप नगर आयुक्त अनिल कुमार ने किया। इन कैंपों पर लगभग तीन हजार लोगों द्वारा वोटिंग कराने का दावा किया गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, दीपक अग्रवाल, राजीव बंसल आदि मौजूद थे।
सहोदय की कार्यशाला 21 को
ऑनलाइन वोटिंग के प्रशिक्षण के लिए सहोदय स्कूल एसोसिएशन द्वारा अमर उजाला के सहयोग से शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। शास्त्रीपुरम, दहतोरा स्थित सचदेवा मिलेनियम स्कूल में पूर्वाह्न 10:30 बजे से यह कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें आरके सचदेवा, एसएस यादव, डा. एसपी पोखरियाल, प्रदीप मिश्रा, एमसी शर्मा आदि मौजूद थे।
भारतीय विद्यापीठ में लगा कैंप
भारतीय विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विभव नगर में ऑनलाइन वोटिंग के लिए कैंप आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन सुरेश चंद्र गुप्ता ने स्मार्ट के प्रस्ताव की जानकारी और वोटिंग की महत्वता पर प्रकाश डाला। प्रिंसीपली एमके सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान काफी संख्या में लोगों ने ऑन लाइन वोटिंग की।
वोटिंग के जागरूकता पर जोर
सुर आनंद संस्था द्वारा गुुरुवार को चर्च रोड, रघु शॉपिंग कॉप्लेक्स स्थित संस्था के कार्यालय पर स्मार्ट सिटी-साहित्यक मंथन पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रबुद्धजनों ने स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव के तहत इसकी सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने पर जोर दिया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल ने अपने शहर को टॉप 20 में लाने के लिए अधिक से अधिक वोट कराने के लिए जागरूकता पर जोर दिया।