{"_id":"6384f5eccfc41e20772acf70","slug":"sm-yogi-inspection-by-ig-mainpuri-news-agr555093334","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईजी ने लिया सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईजी ने लिया सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को आईजी आगरा जोन आयोजन स्थल पर पहुंचे, वहां एसपी और एएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मंच से लेकर परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में जनसभा की, जनता से जीत दिलाने के लिए सहयोग मांगा, मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी राजेश कुमार पुलिस अमले के साथ सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। अपनी निगरानी में सारी व्यवस्थाएं कराईं। इस दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा भी करहल स्थित सीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। एसपी और एएसपी के साथ जनसभा संबोधन के लिए बनाए गए मंच का बारीकी से निरीक्षण किया, पुलिस बल के साथ परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, एसपी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर न आएं। जिस पर शक हो, उसकी ढंग से जांच पड़ताल कराई जाए। आईजी ने मुख्यमंत्री की जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों से भी बात कर उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी के निर्देश दिए।