फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slow pace in CM Grid work will not be tolerated; improve quickly.

Agra News: सीएम ग्रिड कार्य में नहीं चलेगी धीमी रफ्तार, जल्द करें सुधार

Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Slow pace in CM Grid work will not be tolerated; improve quickly.
सीएम ग्रिड के कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त
आगरा। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद सीएम ग्रिड की सड़कों में बरती जा रही लापरवाही और गुणवत्ता देखने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। दिल्ली गेट से हरीपर्वत और सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड पर सीएम ग्रिड के कार्यों का जायजा लिया। ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि धीमी रफ्तार नहीं चलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार, बसई से इंद्रापुरम, हरीपर्वत से दिल्ली गेट और सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड पर सीएम ग्रिड के कामों में गड़बड़ियों को उजागर किया था। बृहस्पतिवार को हरीपर्वत से दिल्ली गेट के काम के कारण अस्पतालों, पैथोलॉजी और क्लीनिकों में मरीजों और लोगों को हो रही दिक्कत की खबर प्रकाशित की। इस पर नगर आयुक्त संतोष कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यूटिलिटी डक्ट, नाला और सीवर लाइन डालने के काम का निरीक्षण किया। मिट्टी के ढेर पड़े होने पर नाराजगी जताई तथा गुणवत्ता में ढिलाई पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ज्यादा लगाएं मशीनरी और मजदूर
नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड के काम जल्द पूरा करने के लिए मशीनरी और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी के लिए साइन बोर्ड लगाने की हिदायत दी। काम के दौरान दिल्ली गेट से हरीपर्वत के बीच जाम न लगे, इसके लिए विशेष योजना बनाने को कहा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
लोगों को सीएम ग्रिड के किसी भी काम में दिक्कत न हो, यह ख्याल ठेकेदारों को रखना होगा। समय-सीमा में काम गुणवत्ता के साथ पूरे करने होंगे। काम में सुधार न होने पर जुर्माना लगाया जाएगा।- संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed